1 मई 2025 को अजय देवगन की फिल्म “रेड 2 (Raid 2)” सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। फैंस की लंबे समय से प्रतीक्षा अब खत्म हो गई है, क्योंकि यह फिल्म अब Netflix पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हालाँकि, इसके साथ ही एक ऐसा निर्णय लिया गया है जिसने भारतीय दर्शकों, विशेष रूप से दक्षिण भारतीय दर्शकों को निराश किया है।
Raid 2 की स्टोरी और स्टारकास्ट

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक के रूप में सामने आए हैं। इस बार वे अपने 75वें केस को सुलझाते नजर आए हैं। उनके साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख हैं, जिन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई है। वाणी कपूर की शानदार अदाकारी ने दर्शकों को प्रभावित किया।
Netflix पर Raid 2: किन भाषाओं में हुई रिलीज?
Raid 2 को Netflix पर ग्लोबली रिलीज किया गया है। यह फिल्म:
- हिंदी
- स्पेनिश
- पुर्तगाली
भाषाओं में उपलब्ध है।
यह अत्यंत दुखद है कि यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ या मलयालम जैसी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है, जिससे दक्षिण भारत के प्रशंसकों के लिए यह एक निराशाजनक स्थिति बनी है।
हालांकि मेकर्स ने अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म का डब तैयार किया, लेकिन भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है।
अमय पटनायक बनकर फिर जीता था सबका दिल

अजय देवगन 5 साल बाद पर्दे पर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक बनकर लौटे थे। उनके साथ मूवी में रिश्ते देशमुख और वाणी कपूर नजर आए थे, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। टी-सीरीज के बैनर तले बनी रेड 2 में रितेश देशमुख दादा भाई की नेगेटिव भूमिका अदा करते हुए दिखाई दिए थे।
रेड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी 56 दिनों तक थिएटर में लगी रही और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.33 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 237.34 करोड़ थी। अब मेकर्स इस सफल फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की तैयारियों में जुट गए हैं।